Sunday, March 31, 2013

अर्ज है ...

दुनियाँ बनाई भी तूने, रचाई भी तूने 
हर एक की डोरी भी तेरे ही हाथों में

फिर तूने ये दुनियाँ ऐसी क्यों बनाई...

जो करता है कुकर्म, उसे बना डाला धर्म का पुजारी
जो करता है तेरी भक्ति, उसे बना डाला तूने भिखारी 

--- जॉनी 'डी' ---
३ १ - ०  ३  - २ ० १ ३ 


Tuesday, March 12, 2013

अर्ज है…

खुदा है तेरी कैसे खुदाई
परखता है तू बस सच्चाई
सच्चे को तू सताता है हर पल
झूठे को देता है कितनी दुहाई
बता ऐ खुदा कहाँ है खुदाई

--- जॉनी 'डी' ---
१ २ - ० ३ - २ ० १ ३

Saturday, March 9, 2013

अर्ज है ...

है ग़रीबों की दुनियाँ में
देखो ख़ुदा भी कितना अँधा
ग़रीबों का शोषण करा कर
अमीरों का बढ़ाता है धंधा

--- जॉनी 'डी' ---
० ९ - ० ३ - २ ० १ ३ 

Friday, March 1, 2013

भूल गई है दुनियाँ...

भूल गई है दुनियाँ...


NOTE: English translation is given below the Original...

भूल गई है दुनियाँ सारी
भूल गई है दुनियाँ...
थोड़े में था कितना आनंद 
भूल गई है दुनियाँ...

एक था बस कमाने वाला
बच्चों की थी क्यारियाँ
ख्वाहिशें हर होती थी फिर भी पूरी 
भूल गई है दुनियाँ...


भूल गई है दुनियाँ सारी
भूल गई है दुनियाँ...
थोड़े में था कितना आनंद 
भूल गई है दुनियाँ...

--- जॉनी 'डी' ---
१ - ३ - २ ० १ ३ 

The world has forgotten...
 
The whole world has forgotten
The world has forgotten...
In less there was so much joy
The world has forgotten...

There was only one to earn
There was bunch of children
Yet every wish was fulfilled
The world has forgotten...

The whole world has forgotten
The world has forgotten...
In less there was so much joy
The world has forgotten...

--- Johnny D ---
1 - 3 - 2 0 1 3