Monday, August 1, 2011

स्वराज नहीं है आज राज्य में

स्वराज नहीं है आज राज्य में
हैं अब सब ग़ुलाम देखो यहाँ

एक था वो भी भारत जब
हर शक्श था शहीद होने को तैयार 

आज अपने ही देश में ग़ुलामी है सब को मंज़ूर
हैं ये विड़म्बना कैसा, है ये देश मेरा कैसा 'डी'?

बालगंगाधर तिलक के पुण्य तिथि पर, सत सत प्रणाम!   

Sunday, July 31, 2011

अर्ज है...

(English translation is below the Original...)

रुह उनकी रुखसत न हो सकी कभी हमारे रुह से
दुनिया ने मगर झट से कह डाला - 
'दिल टूट गया न आखिर, बोला था'

ऐ मालिक, दुनिया ने खुलूस को शीशा-ऐ-ताबूत बना डाला   
खुलूस कोई शीशा का टुकड़ा तो नहीं
जो टूट जाए गिर कर यूँ ही...

--- स्वरचित ---

Her soul could never part from mine
But the world was quick to say --
'Heart is broken now, we told you'

The world has created love as crystal statue O God
Love is not a piece of glass
Which will break with a fall...

Johnny D



अर्ज है...

गर है खुलूस गुनाह, तो बता ऐ खुदा
दुनिया में हर कोई इसे चाहता है क्यों

--- स्वरचित ---

If love is a crime, please tell O Lord
Why everyone in the world wants it...

Johnny D

Thursday, July 28, 2011

अर्ज है...

टूट कर भिखर जातें हैं कई चीज़ें 'डी' मगर...
एक दिल है, जो टूटकर भी भिखरता नहीं कभी   

अर्ज है...

खुलूस* की चाहत में 'डी'
ये कैसा है नफरत जहाँन में 

* प्यार  

अर्ज है...

दिल में ज़लज़ला सा उठा है आज मेरे 'डी'
इसे शांत कौन करेगा मेरे मालिक तू बता... 

कांक्रीट / CONCRETE


कांक्रीट

आपस में सटकर फूटी कलियाँ 
एक दुसरे के खिलने के लिए, जगह छोड़ देती है

जगह छोड़ देती है गिट्टियां, 
आपस में चाहे जितना सटें
अपने बीच, अपने बराबर जगह
खाली छोड़ देती हैं

जिसमें भरी जाती है रेत

और रेत के कण भी
एक दुसरे को चाहे जितना भीचें
जितनी जगह खुद घेरते हैं
उतनी जगह अपने बीच खाली छोड़ देते हैं

सीमेंट 
कितनी महीन
और आपस में कितनी सटी हुई
लेकिन उसमें भी होती है खाली जगहें 
जिसमें समाता है पानी
और पानी में... खैर छोड़िये

इस तरह कथा कांक्रीट की बताती है
रिश्तों की ताक़त में
खाली जगहें छोड़ने 
और उन्हें - 
भरते चले जाने की अहमियत के बारे में

--- नरेश सक्सेना ---

CONCRETE (English Translation)

They leave space to bloom
In spite of being bonded together as buds

There is space left in between pebbles
In spite of being together
They leave equal space
In between them to breathe free

In which sand is filled up!

Each particle of sand
Leaves a space
Equal to what it really occupies
In between them

In these spaces are filled the concrete!

Cement
Bonded so tightly
Yet hold spaces
In which water accommodates oh, so easily
And water... let us just leave it

The power of relationship
To understand the importance
Always leaves a space
So the tale of concrete states!

Johnny D