Showing posts with label Dosti. Show all posts
Showing posts with label Dosti. Show all posts

Monday, January 10, 2011

दोस्ती निभाना (11 Jan 2011)

दोस्ती निभाना

समय, मैं और मेरी तन्हाई
हम तीनो ने हरदम है दोस्ती निभाई
कभी समय और मैं, मेरी तन्हाई का मजाक उड़ाते
तो कभी मैं और मेरी तन्हाई समय का
ऐसा भी होता है कभी-कभी
जब समय और तन्हाई मिलकर मेरा मजाक उड़ाते
फर्क इन तीनो ही स्तिथि की ऐसी है कि
हम में से किसी ने भी न की कभी एक-दूसरे से बेवफाई
साथ रहे या फिर अलग-अलग
हम तीनो ने हरदम है दोस्ती निभाई

--- स्वरचित ---